नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का करेंगे संचालन
गरियाबंद 24 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा आयोजित किये जाने वाले नगर पालिकाओं तथा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। ’जाबो’ कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ रीता यादव को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही नगरीय निकायों के सीएमओ तथा जनपद पंचायतों के सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का आयोजन किया जायेगा। नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता कार्य के प्रचार-प्रसार एवं लोगों को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। साथ ही मतदान कार्य का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जाबो कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद गरियाबंद के लिए सीएमओ संध्या वर्मा, नगर पंचायत छुरा के लिए सीएमओ लालसिंह मरकाम, नगर पंचायत फिंगेश्वर के लिए सीएमओ चंदन मानकर, नगर पंचायत राजिम के लिए सीएमओ अशोक कुमार सलामे एवं नगर पंचायत कोपरा के लिए सीएमओ श्यामलाल वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत गरियांद के लिए सीईओ अमजद जाफरी, जनपद पंचायत छुरा के लिए सीईओ रूपकुमार ध्रुव, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के लिए सीईओ अजय पटेल, जनपद पंचायत मैनपुर के लिए सीईओ डीएस नागवंशी एवं जनपद पंचायत देवभोग के लिए सीईओ रवि सोनवानी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

Facebook Conversations