खुर्सीपार :- अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से सड़क- 20, जोन-1, खुर्सीपार में तमाम आयोजन अल्लामा मौलाना सैय्यद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी की सरपरस्ती में हो रहे हैं। जिसमें एक मुहर्रम से 9 मुहर्रम तक रोजाना सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कुरआन ख्वानी होगी। वहीं रोजाना रात में ईशा की नमाज के बाद जामा मस्जिद दुर्ग के इमाम मोहम्मद सलीम रजा की तकरीर शुरू हो गई है। इसके साथ ही 5 मुहर्रम एक जुलाई मंगलवार को प्रतिभावान बेटियों का इस्तकबाल किया जाएगा। इस दिन बाद नमाज जोहर दोपहर में ठीक 1:30 बजे आलिमा की तकरीर होगी। इसी दिन मेडिकल एवं ब्लड डोनेशन कैम्प दोपहर एक बजे से खुर्सीपार आयोजन स्थल पर होगा। 8 मुहर्रम 4 जुलाई शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे से पौधारोपण का कार्यक्रम आई टी आई रोड, जोन 1 मार्केट खुर्सीपार में होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से सरकारी अस्पतालों में फल तकसीम किया जाएगा। 8 मुहर्रम को रात में बाद नमाजे ईशा सैयद आलमगीर अशरफ की तकरीर होगी। इसके बाद उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के चुनिंदा लोगों का सम्मान किया जाएगा। रोजाना तकरीर के बाद लंगर तकसीम किया जाएगा। अंजुमन हुसैनिया की ओर से हुसैन अली अशरफी ने बताया कि मुहर्रम पर निकलने वाले ताजिए के लेकर भी तैयारी जारी है।
त्वरित खबरें -नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations