खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे  कबड्डी प्रतियोगिता में  ग्राम रेंगाकठेरा
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

 छुरिया। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में रेंगाकठेरा पहुंचकर जन समुदाय को संबोधित किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया,साथ में  कांग्रेस नेता राजू सिन्हा, कुंवर सिंह ठाकुर ग्राम पटेल, द्वारिका प्रसाद सहारे जनपद सदस्य, राम साहू संयुक्त महामंत्री,  सरपंच हुमन चंद्र वंशी ,छन्नू लाल साहू, माखन लाल साहू सहित समस्त ग्रामवासी व गांव के प्रतिष्ठितजन मौजूद रहे। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू के ग्राम पहुंचने ही ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत सम्मान किया।अपने बीच विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने एवं युवाओं ने फुल माला बैच, पुष्पमाला  पहनाकर स्वागत सम्मान किया। विधायक भोलाराम साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को अनुशासित ढंग से खेलना चाहिए।खेल में जीत और हार होती है।जो टीम संगठित होकर खेलते हैं वही टीम विजयी  होता है। साहू ने आगे कहा की कबड्डी का खेल हमारी परम्परागत खेल है। गांवो  में आज  भी इस खेल को खेला जा रहा है।विधायक भोलाराम साहू ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations