खनिज तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है,
त्वरित ख़बरें - रेत को डंप करने ठिकाना बदल रहे तस्कर,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से खनिज के अवैध उत्खनन, भंडारण के मामले में सख्त कार्रवाई करने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से टीम बनाकर कार्रवाई करने सक्रिय हो गई है। जगह-जगह रेड कार्रवाई कर रेत सहित अन्य खनिज की जब्ती बनाई जा रही है।

इस कार्रवाई से खनिज तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर डंप रेत को दूसरी जगह पर छिपाने में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर से माइनिंग की टीम सीधे नदी में दबिश देकर कार्रवाई करना छोड़कर केवल अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई कर रही है जबकि बंद खदानों से भी रेत की निकासी कर सुरक्षित जगहों पर रेत तस्कर डंप करने में लगे हैं। खबर है कि जिले में रेत भंडारित करने केवल 5 से 6 ठेकेदारों के पास ही लाइसेंस हैं। इन्हें सीमित रेत भंडारित करने की अनुमति मिली है।

अब रेत अंडरग्राउंड
लोकल में चोरी-छिपे नदी से रेत निकालने के बाद उसे बाहर से मंगाई गई खेप बताकर भी बाजार में महंगे दर पर खपाया जा रहा है। नदी किनारे के गांवों में भी निजी जमीनों पर रेत डंप किए गए हैं। खबर है कि बांकल रेत खदान से अवैध रूप से निकाली गई रेत को भी बड़े कंस्ट्रक्शन साइड में छिपाया गया है। इस मामले में एसडीएम अरूण वर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations