राजनांदगांव 12/07/2022
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पात्रता संबंधित प्रमाण पत्र चार प्रतियों में संस्था प्रमुख के पास जमा कराएंगे। रोपस्कीपिंग 11 जुलाई को दिग्विजय स्टेडियम परिसर में होगा। इसी परिसर में ही जम्परोप, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता भी होगी।
रोपस्कीपिंग प्रतियोगिता के लिए व्यायाम शिक्षक देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजा राम देवांगन, अंकुश निर्मलकर की ड्यूटी लगाई गई है। जम्प रोप में देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजाराम देवांगन और अंकुश निर्मलकर की ड्यूटी है। इसी तरह टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ममता मिश्रा, आशीष साहू, सुधीर शेंडे, संजय ललवानी, उमेश दास वैष्णव और अखिलेश मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है। ये तीनों खेल दिग्विजय स्टेडियम में होंगे। व्यायाम शिक्षकों को आयोजन स्थल पर सुबह 8 बजे से उपस्थिति देनी है।

Facebook Conversations