राजनांदगाव: सद्भभावना युवा मंच ग्राम गेरूघाट के तत्वाधान में मंडई मेला के शुभ अवसर पर एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सेवक राम सहारे की उपस्थिति में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।साथ ही मुख्य अतिथि रविंद्र वैष्णव ने खिलाड़ी भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी का खेल भारत देश का बहुत ही लोकप्रिय खेल है इस खेल से पुनर्जन्म की याद को दर्शाता है साथी खेल भावना का परिचय देते हुए सभी खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ एक लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए जिससे भविष्य में एक महान खिलाड़ी बन सके कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं स्वागत भाषण सरपंच सेवक राम सहारे द्वारा किया गया।इस अवसर पर कृष्णा बडोले, पुनाराम नेताम ,पुनीत कुमार, भारत सेन ,भुवन मांडवी, सेन नंदू राम मंडावी बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे l

Facebook Conversations