राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने प्रदेश के गरीबों के लिए 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात कहा है।श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के बाद साय कैबिनेट की प्रथम बैठक में किसानों व छत्तीसगढ़ के गरीबों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। इसके साथ ही दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे ।
त्वरित खबरें

Facebook Conversations