कार्यक्रम आयोजन :मुक्त आश्रम हथौद में आज होगा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन...
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

हथौद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी का 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजन भाजपा द्वारा किया जाएगा जिसके अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 12 जून को मुक्त आश्रम हथौद में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा भाजपा के संयुक्त मोर्चा व प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करने मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह आएंगी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व विधायक प्रीतम साहू मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू आदि मौजूद रहेंगे। यहां कौशल साहू सुरेश निर्मलकर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, सदस्य सरपंच एवं पार्षद गण उपस्थित रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations