सेवादल के चर्चित नाम अमित चुनाव में सब पर पड़ेंगे भारी
राजनांदगांव / नगरीय निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होते ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी में महापौर चुनाव लड़ने वाले दावेदारो की बाढ़ आ गई है। शहर से महापौर की दावेदारी के लिए अन्य कांग्रेसी नेताओं के नाम तो सामने आ रहे हैं लेकिन उनमें से एक सेवा दल के अमित खंडेलवाल का नाम मजबूती से उभरा है। युवा जोश से भरपूर एवं कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता अमित भाई शहर वासियों के लिए जाना- पहचाना नाम है। हंसमुख स्वभाव और मिलनसारिता के धनी अमित भाई बड़े धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन्होंने कांग्रेस के सेवा दल में रहकर पार्टी की बहुत सेवा की है। 2014 से 2018 तक कैलाश नगर वार्ड नं 27 से बूथ प्रभारी रहे अमित भाई रायपुर से दूगली (धमतरी)तक पैदल यात्रा ही नहीं की वरन् सन् 2021- 22 में पार्टी के साबरमती से दिल्ली राजघाट यात्रा में अजमेर से दिल्ली तक की यात्रा में शामिल रहें हैं।और तो और अमित भाई ने भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले है।
सामाजिक/ धार्मिक तथा राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अमित भाई
सामाजिक रुप से मजबूत अमित भाई खंडेलवाल वैश्य युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही सन् 2016 से शहर के केशर नगर पटेल नगर विकास समिति समाज के सम्माननीय अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल जीवन दीप समिति के सदस्य,अ०भा० खंडेलवाल वैश्य महासभा (छ०ग०) के कार्यकारिणी सदस्य तथा खंडेलवाल डेवलप फोरम के चेयरमैन, कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया के इकाई (राज०) के उपाध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स व बागेश्वर धाम के सक्रिय सदस्य, एवं श्री खाटू श्याम मंदिर के आयोजन प्रभारी है। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अमित भाई का महापौर चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य जन सेवा व लोक कल्याण कीभावना के साथ कांग्रेस की नीतियो को जन- जन तक पहुंचाना है।जीवन भर कांग्रेस की सेवा करने वाले अमित भाई लोक सभा चुनाव में मोतीलाल वोरा जी को राजनांदगांव से भारी मतों से विजयी बनाने व लीड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कोविड के समय लोगो को मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित हैदराबाद में फंसे मजदूरों को राजनांदगांव वापिस लाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
बता दें कि राजनीति पृष्ठभूमि वाले अमित भाई के पिताजी मदन लाल खंडेलवाल छ्त्तीसगढ़ प्रदेश प्रशिक्षक कांग्रेस सेवा दल रहे हैं वहीं उनके दादा रामजी खंडेलवाल (नेताजी)बांधाबाजार 30 वर्षों तक कांग्रेस सेवादल से जुड़े रहे। सेवा दल के भारत में लगने वाले सेवा दल के शिविर में हमेशा उपलब्ध रहने वाले तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वहन करने वाले अमित भाई वर्तमान में शहर - जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। ऐसे जुझारू व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ व समर्पित सेवा दल अध्यक्ष को महापौर चुनाव लड़ाया जाना पार्टी के लिए विजयी वरण करने जैसा है। उक्ताशय की जानकारी कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह "वीरु" द्वारा दी गई है।

Facebook Conversations