14 मई 2023
राजनांदगांव। महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल देखा गया था, उसका परिणाम कर्नाटक चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है। इसे छत्तीसगढ़ में भी आगामी विधानसभा चुनाव में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की हार को मोदी का हार करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल जीते और अब कर्नाटक जीते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया। जनता इस मुद्दे के साथ खड़ी हुई। 40 प्रतिशत कमीशन पर जनता ने करारा तमाचा मारा है। महंगाई के मुद्दे पर भी जनता का साथ मिला। भ्रष्टाचार और नफऱत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने भी स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखा दिया है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी मोदी के झूठे वादों को लेकर देश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए आतुर है।

Facebook Conversations