जवानों ने उसे मिट्टी में मिलाया जिस स्मारक पर नक्सली संगठनों को था गुरुर, 30 किलो का आईईडी भी बरामद...
त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले ने सुरक्षाबल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अलग-अलग इलाकों में की गई है। सुरक्षाबल के जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी को बरामद किया है। इसके साथ ही नक्सलियों के एक स्मारक को ध्वस्त किया है। थाना आवापल्ली में सुरक्षाबलों ने संयुक्त मिशन में डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी।जवानों ने आवापल्ली -मुरदण्डा मार्ग और मुरदण्डा कैम्प से 3 किलो मीटर की दूरी में आईईडी बरामद किया है।नक्सलियों ने  ने मुख्यमार्ग पर सड़क के साइड से 5 फीट अंदर एवं सड़क से 2 फीट लगभग 30 किलो ग्राम का IED डिटेक्ट किया।ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने बड़े वाहनों को टारगेट करने के उद्देश्य से IED को सड़क के नीचे लगाया गया था। जिसे डिमाईनिंग के दौरान डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया।माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से स्वीच सिस्टम से IED सड़क के नीचे प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल किया गया। आईईडी को नष्ट करने के दौरान सड़क में गहरा गड्ढा हो गया था जिसे ठीक कर दिया गया और आवागमन बहाल किया गया है। वहीं, थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत में डिमाईनिंग के दौरान जवानों ने माओवादियों के द्वारा लगाये गये 5 किलो ग्राम के प्रेशर IED को डिटेक्ट कर नष्ट कर दिया।कुटरू थाना क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माड़ क्षेत्र में इन्द्रावती नदी के किनारे वर्ष नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया गया है। 2025 में मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की स्मृति में माओवादियों ने इस स्मारक का निर्माण कराया था। जवानों ने इन माओवादी स्मारकों को पूरी तरह ध्वस्त किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई माओवादी संगठन की हिंसक विचारधारा, मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं जनविरोधी प्रचार को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations