जिले में विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत व्यापक कार्यवाही
त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रेपोर्टिंग

सार्वजनिक स्थलों पर अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर त्वरित कार्रवाई

जिला दुर्ग में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विक्रय/परिवहन/संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना-वार कुल 69 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

थाना-वार आबकारी कार्यवाही (प्रकरण संख्या) :

▪️ खुर्सीपार – 5

▪️ कुम्हारी – 3

▪️ जामुल – 5

▪️ छावनी – 5

▪️ नेवई – 2

▪️ वैशाली नगर – 6

▪️ भिलाई नगर – 1

▪️ सुपेला – 6

▪️ दुर्ग – 4

▪️ मोहन नगर – 4

▪️ नंदनी – 1

▪️ धमधा – 4

▪️ पाटन – 4

▪️ अमलेश्वर – 2

▪️ रानीतराई – 2

▪️ पुलगांव – 4

▪️ अंजोरा – 3

▪️ पद्मनाभपुर – 3

▪️ उतई – 5

कुल प्रकरण : 69

सराहनीय भूमिका :

उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations