जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला व शिविर 23 अक्टूबर को :
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2022। 

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला व शिविर का आयोजन 23 अक्टूबर 2022 को शासकीय आयुष पाॉली क्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में किया जाएगा। एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला व शिविर में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंत्यायवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष  धनेश पाटिला करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम महिला बाल विकास चेयरमेन एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती बैना बाई टुर्हाट, पार्षद वार्ड क्रमांक 6 चिखली  अरविन्द वर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 10 श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे उपस्थित रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations