राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लगे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।


Facebook Conversations