राजनांदगाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने सोमवार को श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त श्रम साधकों के सम्मान स्वरूप बोरे बासी खाकर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति व श्रमवीरों का आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ियां आहार बोरे बासी में विटामिन, फाइबर व आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं|
यह हमारे शरीर को न सिर्फ शीतलता प्रदान करते हैं बल्कि सेहतमंद भी बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस पर बासी तिहार मनाने का आह्वान कर समस्त मजदूरों के सम्मान को बढ़ाया है। आज सभी वर्ग बासी खाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं |

Facebook Conversations