राजनांदगांव- वार्ड विकास की कडी में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज वार्ड नं. 45 स्थित जीवन कालोनी के पास राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत लगभग 14.00 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री गगन आईच व पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जीवन कालोनी के लालमुनाई, लोकेश साहू, शोभा श्रीवास्तव, जीतू यादव, अरूण राव व रूपेश साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्यान निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज जीवन कालोनी में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत उद्यान निर्माण के लिये भूमिपूजन किया जा रहा है। उद्यान में बाउण्ड्रीवाल, पाथवे निर्माण के अलावा विद्युतीकरण सहित ओपन जीम लगाया जायेगा। जहॉ वार्डवासी मनोरंजन करने के साथ साथ प्रातःकालीन भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता अनुप पाण्डे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Facebook Conversations