जी-राम-जी योजना में अब नहीं चलेगा गड्ढा खोदकर उसी गड्डै को पाटने का भष्ट्राचार- अग्रहरि....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

जी-राम-जी योजना में अब नहीं चलेगा गड्ढा खोदकर उसी गड्डै को पाटने का भष्ट्राचार- अग्रहरि....

रोजगार गारंटी योजना में आएगी पारदर्शिता - मस्टर रोल में नहीं चलेगा अपनों को लाभान्वित करने का खेल

राजनांदगांव / जिला भाजपा व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पुर्व संयोजक युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नए वर्सन वी सी जी-राम-जी योजना को क्रांतिकारी योजना बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब गोदी खुदाई कार्य में गड्ढे खोदकर उसी गड्ढे को पाटने की भष्ट्राचारी नहीं चलेगी। फर्जी मस्टर रोल व उसमें बड़े - बडे घरों के लोगों के नाम डालकर मजदूरी उगाही का काम नहीं चलेगा, देश की मोदी सरकार ने ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को और भी अधिक सशक्त और उन्नत बनाने के लिए रोजगार गारंटी योजना को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है। धान लूआई कटाई मिंजाई के समय मजदूरो का टोटा न हो इस लिए इस समय के लिए 60 दिनों को रिक्त रखा है।

श्री अग्रहरि ने कहा कि जी- राम-जी योजना ऐसी है जैसे स्कूल में पढ़ने गया विद्यार्थी ही गुरुजी को जी- गुरु - जी कहकर अपनी उपस्थिति दर्शाता है उसी तरह इस योजना में काम करने वाले मजदूर ही अपनी रोजी पका पाएगा, कोई फर्जी काम की गुंजाइश नहीं रहेगी। ग्राम पंचायत जिला पंचायत जनपद पंचायत के लोगों के रहने व अधिकारियों के मानिटरिंग होते रहने से रोजगार गारंटी योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी। इस योजना के माध्यम से अब मछली पालन कुक्कुट पालन व अन्य ग्रमीण अर्थ व्यवस्था को पुष्ट करने वाले मार्ग खुल सकेंगे। कृषि से जुड़े लोगों सहित महिलाओं और भूमिहीन परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। श्री अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस के समय महात्मा गांधी के नाम को मुखौटा बनाकर अपने उल्लू साधता रहा, मनरेगा में भष्ट्राचार की हदें पार कर दी थी, अब मोदी सरकार के इस ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आराध्य श्री राम जी  के नाम जूड जाने से उन्हें काफी कोफ्त हो रही है।

श्री अग्रहरि ने कांग्रेस को कोसते हुए आगे कहा कि पहले हर कार्य हर शासकीय संस्थानों, हर योजनाओं में गांधी- नेहरू व नेहरू परिवार का नाम जोड़कर इस देश को खाली एक ही परिवार का गुलाम बनाकर रखा गया था वह अब सिरे से टूटने लगा है। इससे कांग्रेस पार्टी तिलमिलाने लगी है और वीं बी जी- राम- जी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का विरोध करने में लगी है जो टांय-टांय फिस्स हो जाने वाला है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations