IPL 2025 स्थगित : भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच BCCI का बड़ा फैसला...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

देश : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है। ऐसे में BCCI ने आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि 22 मार्च को IPL 2025 आगाज हुआ था। 7 मई तक 57 मुकाबले खेले जा चुके थे। 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला भारत और पाकिस्तान युद्ध के चलते बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अब IPL के स्थगित होने का ऐलान कर दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations