राजनांदगांव। कबीर मठ नादिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन, 199 वां फाल्गुन मेला प्राचीन मठ नादिया में प्रारंभ हुआ!
समारोह का शुभारंभ में धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब, ने नादिया मठ के गोरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला, प्रमुख प्रवक्ता सद्गुरु प्रभाकर साहेब , (कोटा) ने कहा कि संत मठो के निर्माण का उद्देश्य जनमानस को सत्य से सरोकार कराने का था। समय के साथ समाज की धारणाओं में विकृति आ जाती है,जिसे दुरुस्त करना संत समाज की जिम्मदारी है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जितना भी वैभव विकास दिखता है वह मनुष्य की ही देन है, लेकिन विडम्बना यह है कि उसे तुच्छ व अकिंचन समझा जाता रहा है, धरती को सुंदर बनाना है तो मनुष्य को पर्याप्त सम्मान की जरूरत है। इंसान व भगवान कही बाहर नहीं इसी धरती पर है,जो लूटकर खाता है वह शैतान है,बांटकर खाने वाला इंसान और जो अपना भी दूसरों को खिलादे वही भगवान कहलाता है। मुख्य अतिथि गौसेवा आयोग के अध्यक्ष
श्याम सुन्दर दास महंत ने कहा कि आज सुंदर समाज की रचना के लिए कबीर साहेब के विचारों की जरूरत है, क्योंकि जिसकी किसी से दोस्ती और वैर नहीं हो वही सबका साथ और सबका विकास कर सकता है!
सत्संग में अवध साहेब कबीर आश्रम कोलिहारी ने कहा कि कबीर सम्पूर्ण विश्व में आर्य बनाना चाहते थे!
आचार्य मंगल साहेब ने आशीर्वचन रखे, कार्यक्रम में राज्मंत्री संदीप साहू, ठहर दास साहू, आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने 10 लाख से बनने वाले सत्संग भवन का शिलान्यास किया! संयोजक महेश साहू ने बताया कि सत्संग प्रतिदिन 1 से 6 बजे तक चलेगा!

Facebook Conversations