इंजीनियर सस्पेंड, एनीकट के एप्रोच बहने के मामले में :
त्वरित खबरे :

19 नवम्बर 2022

डोंगरगांव : के मटियादर्री एनीकट के एप्रोच बहने के मामले में जल संसाधन विभाग के उप अभियंता किरण रामटेके को सस्पेंड कर दिया गया है। उक्त आदेश दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय से जारी हुआ है। बारिश के दौरान दर्री एनीकट का एप्रोच बह गया था। जिससे करीब 20 किसानों का 10 एकड़ का रकबा पानी में समा गया। इससे किसानों को बड़ी क्षति पहुंची है।

इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और पूरे घटना के लिए जल संसाधन विभाग के अफसरों को जिम्मेदार बताया था। मामले की जांच और निलंबन आदेश के मुताबिक उप अभियंता किरण रामटेके ने एनीकट का सुचारु रुप से संचालन नहीं किया। उन्होंने अपने कार्य में लापरवाही बरती। जिसके चलते उप अभियंता रामटेके को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान रामटेके का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता कार्यालय राजनांदगांव होगा। बता दें कि एप्रोच के साथ किसानों के खेत का बड़ा हिस्सा बह जाने के बाद गांव में जमकर हंगामा मचा था। पक्ष-विपक्ष के नेता भी किसानों की परेशानी सुनने पहुंचे थे, तब किसानों ने जिम्मेदार अफसरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations