त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ ईकाई की मासिक प्रदेश स्तर की बैठक दुर्ग शहर स्टेशन के सामने एक निजी होटल में आयोजित किया गया था...
Durg: बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के प्रथम सम्मेलन से अब तक कई पत्रकार साथी और जुड़ गए हैं जिन्हें संगठन की सदस्यता ले लेने की आवश्यकता है सदस्यता फार्म उपलब्ध है जिसमें अपनी व्यक्तिगत, प्रेस, एक पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भरकर 500/- ( मात्र पाँच सौ रुपए) शुल्क के साथ जमा करना होगा राष्ट्रीय स्तर का आगामी कार्यक्रम उड़ीसा के तालचेर में दिनांक 29 मई को आयोजित होने वाला है जिसकी पृथक से सूचना भी उन सदस्यों और प्रदेश पदाधिकारियों को दी जाएगी जिन्हें उड़ीसा कार्यक्रम में जाना होगा इस बैठक में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ साथ कुछ जिलों के जिला अध्यक्ष पर नियुक्ति संबंधित चर्चा कर नाम लिया गया है जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश प्रभारी की जानकारी व सहमति पर घोषित किया जायेगा बैठक में दुर्ग से अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,भास्कर राव, अर्जुन राजपूत, अहिवारा से राकेश जसपाल सिंह, संतोष चौहान,भिलाई से अखिलेश श्रीवास्तव, भिलाई से त्वरित खबरें समाचार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे, रायपुर से हेमराज अग्रवाल,बालोद के तीन पत्रकार गण और अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव द्वारा एक वाटस एप ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें वे स्वयं, अर्जुन राजपूत और नवीन सिंह राजपूत को एडमिन बनाया गया है जिसमें प्रदेश भर से लगभग 40 पत्रकार बंधु जुड़े हैं इस ग्रुप में किसी प्रकार का समाचार , गुड मॉर्निंग, गुड नाइट और फूहड़ मेसेज भेजना प्रतिबंधित है केवल पत्रकारों के वेलफेयर से जुड़े समाचार संदेश भेजे जा सकते हैं..!
Facebook Conversations