राजनांदगांव। जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणि साहू के दिशा निर्देश में, तहसील साहू संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में बीते दिनों में ईरा परिक्षेत्रीय मंडल एवं पटेवा परिक्षेत्रीय मंडल का अध्यक्ष /उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें ईरा परिक्षेत्रीय मंडल साहू संघ का अध्यक्ष तिलक साहू नवनिर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष रामबिलास साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती लिकेशवरी साहू नवनिर्वाचित हुए और पटेवा परिक्षेत्रीय मंडल में मंथिर साहू पुन: अध्यक्ष बने,उपाध्यक्ष डॉ धरमू साहू, महिला उपाध्यक्ष जय साहू नवनिर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष /उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी सहित सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर ,प्रमाण पत्र प्रेषित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान तेजेश्वरी साहू ,शैलेंद्र साहू, डॉ महेश साहू ,चंद्रशेखर साहू, तूल दास साहू, अंजू साहू , मनोज साहू, तिलक साहू ,कामता साहू, रमाकांत साहू, केसरी साहू सहित समाजिक पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
० 24 दिसंबर को बघेरा एवं 25 दिसंबर को सुन्दरा परिक्षेत्रीय मंडल चुनाव
राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि 24 दिसंबर को बघेरा परि क्षेत्रीय मंडल एवं 25 दिसंबर को सुंदरा परिक्षेत्रीय मंडल साहू संघ का निर्वाचन (चुनाव) किया जाएगा। जिसके पर्यवेक्षक डॉ महेश साहू, चंद्रशेखर साहू, तूल दास साहू, तिलक साहू ,रमाकांत साहू, कामता साहू, केसरी साहू एवं अन्य होंगे। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू जिला साहू संघ सह संयोजक ने दी।

Facebook Conversations