हरियाली बाहिनी नीर और नारी जलयात्रा डोंगरगांव...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाव : हरियाली बाहिनी नीर और नारी जलयात्रा डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम सुखरी, छुईखदानऔर संबलपुर में पहुंची जहां पर रैली कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए  गांव के गली में भ्रमण किया गया, इस जल यात्रा में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन, जनपद सदस्य श्रीमति रेशमा साहू,जनिया साहू, राजेश साहू, पीआरपी रिंकी सिंह,ग्रामपंचायत सरपंच घनश्याम साहू, उमाकांत चंद्राकर, मां बम्लेश्वरी और बिहान समूह सहित ग्रामवासी उपस्तिथि हुए , श्रीमती फूलबासन यादव ने जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, अभियान की गंभीरता देखते हुए लोग जलयात्रा एवं जागरूकता अभियान में सहभागिता निभा रहे है इसको को देखते हुए व्यर्थ बहा रहे पानी का संरक्षण करते हुए सोखता बनाने की ओर जागरूक हो रहे है साथ  ही नाला बंधान के माध्यम से गांव की पानी को गांवों में रोकने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ,  शिव कुमार देवांगन ने कहा आए दिन अखबार के माध्यम से रोड चौड़ीकरण के कारण पेड़ हजारों की संख्या में काटा जाना है, प्रत्येक वर्ष बरसात में कमी के अलावा तापमान भी बढ़ रहा है इसके लिए गांव गांव में भरी धूप में जलयात्रा निकालकर एवं सभा के माध्यम से राजनांदगांव जिले में बड़ी संख्या में पौधे लगे और बचे इसके लिए आयमुलक पौधे की व्यवस्था की जा रही है, हमने देखा है देशी आम बहुत बड़े होने के बाद काटा जाता है इसका संरक्षण के लिए देशी आम में ग्राफ्टिंग निःशुल्क की जाएगी, साथ ही कम दरों में केशर आम बड़ी संख्या में लगाई जाएगी 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations