डोंगरगांव : हरियाली बाहिनी नीर और नारी जल यात्रा मंगलवार को डोंगरगांव ब्लॉक के आर्सिटोला, कोकपुर और माथलडबरी में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान में पद्मश्री फूलबासन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागृति यदु, हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन, हरियाली बाहिनी खिलेश्वरी साहू, सरपंच श्रीमती मधु यदु, पीआरपी,flcrp, आरबीके साहित बिहान कैडर, मां बम्लेश्वरी समूह, हरियाली बाहिनी, बिहान समूह, पंचायत पदाधिकारी उपस्थिति रहे, श्रीमति फूलबासन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा की अभी से जल के एक एक बूंद को बचाने का संकल्प लेना होगा, आज राजनांदगांव जिले के 3 ब्लॉक राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ पानी को स्थिति सेमी क्रिटिकल में आ गया है जल बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि पानी बचाने की दिशा में कठोर कदम नहीं अपनाएंगे तो आने समय में और गंभीर स्थिति में आने वाले है | श्रीमती जाग्रति यदु ने पानी बचाने के लिए सोखता गड्ढा बनाकर पानी बचाए, नल के टोटी को बंद करना न भूले, शिव कुमार देवांगन ने बताया कि जिस संख्या पेड़ कट रहे चिंतन का विषय है, हर व्यक्ति को पौधा लगाकर बचाना होगा, पुराने पेड़ औंधी तूफान एवं तेज वरसा से मिट्टी का कटाव से बड़े बड़े पेड़ गिर रहे है, हमें अपने बाड़ी , पानी उपलब्धता एवं सुरक्षित स्थान में लगाना होगा तभी पौधा को बचाया जा सकता है| श्रीमति खिलेश्वरी साहू ने कहा कि पानी बचाने भरी धूप में जल यात्रा निकली जा रही है ताकि जो कार्यक्रम में नहीं पहुंचे है वो भी जल की महत्व उन तक पहुंचे इसलिए नारे की गुंज गलियां तक रैली के माध्यम से संदेश पहुंचाई जा रही है|
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations