राजनांदगाव: छत्तीसगढ़ अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर ब्लाक इकाई छुरिया के तत्वावधान में गत रविवार को छुरिया ब्लाक के प्राथमिक शाला प्रांगण पुर्रामटोला में स्कूल सफाई कर्मचारियों का ब्लाक स्तरीय होली मिलन एवं वार्षिक सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता एवं समाज सेवी पूनाराम सिन्हा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई छुरिया के अध्यक्ष दिनेश कुरेटी दिलेर ने किया।विशेष अतिथि स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद मंडावी एवं ब्लाक सलाहकार अजय मसराम रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर एवं शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूनाराम सिन्हा ने कहा कि हक की प्राप्ति के लिए संघर्ष आवश्यक है ।बिना संघर्ष के आज तक किसी को कोई हक नहीं मिला न कभी मिल सकता। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता सभी काम महत्वपूर्ण होता है। स्कूल सफाई कर्मचारियों का काम अति महत्वपूर्ण है बिना सफाई के अच्छे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। श्री सिन्हा ने आगे कहा कि शिक्षा हर विकास के द्वार को खोलती है इसलिए हर इंसान को शिक्षा पर पहले ध्यान देना चाहिए ।डाॅ.भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि शिक्षा वो शेरनी की दूध है जो पीयेगा वो दहाड़ेगा । दो वक्त की रोटी के बजाय एक वक्त की रोटी खाओ, साल में दो बार कपड़ा लेने के बजाय साल में एक बार कपड़ा लो लेकिन अपने बच्चों को अच्छा शिक्षा अवश्य दो। शिक्षा से साहस एवं विचार पैदा होता है। वर्तमान सरकार सत्ता में आने के पहले सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा अपने घोषणा पत्र में की थी लेकिन सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र को भूल गयी। अब आप लोगों के लिए तीसरा विकल्प छत्तीसगढ़ में आ चुका है।आप अपने समस्याओं के निराकरण के लिए तीसरा विकल्प का चयन कर सकते है।
अध्यक्ष की आसंदी से सभा को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं शिक्षक नेता दिनेश कुरेटी दिलेर ने कहा कि स्कूल सफाई कर्मचारी शिक्षा के मंदिर जैसे पवित्र स्थान को स्वच्छ बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है । स्कूल सफाई कर्मचारी सही मायनों में स्वच्छता वीर हैं सरकार को स्कूल सफाई कर्मचारियों के जायज मांग को पूरा करते हुए पूर्ण कालिन कर्मचारी शोषित कर कलेक्टर दर पर वेतनमान देना चाहिए। स्कूल सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए श्री कुरेटी ने कहा कि हिम्मत नहीं हारना है बल्कि अंतिम सांस तक निरंतर संघर्ष करते रहना है ।हम हर संघर्ष में हमेशा आपके साथ में है।सरकार आज नहीं तो कल आपके जायज मांग को जरूर पूरा करेगी। वैसे भी प्रत्येक स्कूलों में एक अतिरिक्त स्थाई कर्मचारी की आवश्यकता है। सरकार में इच्छाशक्ति हो तो स्कूल सफाई कर्मचारियों के जायज मांग को पूरा करके एक अतिरिक्त स्थाई कर्मचारी की कमी को पूरा सकती है। स्कूल सफाई कर्मचारियों को अपने एकजुटता को हमेशा बनाये रखना होगा। वर्तमान में अपने हक की प्राप्ति के लिए जो संघर्ष कर रहे है वो साधारण नहीं बल्कि असाधारण कर्मवीर है ऐसे असाधारण कर्मवीरों के साहस एवं जज्बा को मैं सलाम करता हूँ। श्री कुरेटी ने समस्त स्कूल सफाई कर्मचारियों को इस शानदार एवं सफल होली मिलन एवं वार्षिक सभा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद मंडावी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, सचिव ढालसिंह साहू, कोषाध्यक्ष एवन सहारे, सहसचिव यैतराम साहू, सलाहकारगण अजय मसराम, भुवन साहू ,हरिलाबाई धनकर, बबीता साहू, जीनेश्वरी देवांगन, रेवती देवांगन,माधुवी मानिकपुरी, सरस्वती यादव, मीडिया प्रभारी निसार मियां, पांचो जोन प्रभारीगण गजानंद कौशिक(महरूम), चेतन साहू (कुमर्दा), गजेन्द्र कुमार कोहकट्टा (कल्लूबंजारी), युगेश कुमार वैष्णव(मोरकुटुम्ब), कन्हैया लाल बसु (शिकारीमहका), लिखन साहू, पंकज स्वाई,अशोक कुमार कामड़े आदि सहित छुरिया ब्लाक के स्कूल सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।

Facebook Conversations