छुरिया।खुज्जी विधानसभा के ग्राम हैदलकोड़ो में आयोजित गुरु घासीदास बाबा की जयंती में स्थानीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने बीते दिनों शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती छन्नी चंदू का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु घासीदास बाबा के चरणों में नमन करते हुए श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि " मनखे मनखे एक सामान " का नारा देने वाले गुरु घासीदास बाबा ने सम्पूर्ण समाज के लोगों को सामान रूप से देखा और आपसी भेदभाव की भावना से दूर होने का सन्देश दिया । छन्नी चंदू साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने सदैव ये सन्देश दिया कि समाज के समस्त लोगों को एक दूसरे से प्रेम के धागे से जुड़ा होना चाहिए । विधायक ने कहा कि हम सबको घासीदास बाबा के वचनों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरुरत है और उन्हीं के बोले वचनों को आत्मसात कर के हम अपने जीवन के असल उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं ।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चुमन्न साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव राजू सिन्हा, जिला सतनाम समाज के जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार खिलाड़ी ,गिरधारी साहू, घनश्याम साहू सहित स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे l

Facebook Conversations