हाथियों का झंड :  नेशनल हाईवे में हाथियों का डेरा, सड़क पर लगा जाम
त्वरित खबरे

कोरबा 12/07/2022

जिले के एक बार फिर दंतैल हाथियों का उत्पात सामने आया है. मंगलवार को नेशनल हाइवे पर हाथियों का झंड पहुंचने से सड़क पर जाम लगा रहा. इस दौरान राहगीरों को हाथी ने दौड़ाया, जिससे लोगों में भय का माहौल है.

कटघोरा वन मंडल के केंदई और जटगा रेंज में 32 हाथियों का दल घूम रहा है. मंगलवार को नेशनल हाईवे पर हाथियों का झुंड पहुंचने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा. सड़क पर जाम लगा रहा. वहीं सवारी बस वापस मोड़कर सवारियों को लेकर गए.

कटघोरा अंबिकापुर और कोरबी चोटिया मार्ग पर हाथियों की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं. पेंड्रा मरवाही के जंगल से दो दंतैल कटघोरा पहुंचे हैं, जो लगातार उत्पात मचा रहे हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations