पाली १३ अप्रैल आमतौर पर इस सीजन में बाजार में नींबू की आवक बढ़ जाती है। इस वजह से उसके भाव 40 से 50 रुपए प्रति किलो के बीच रहते हैं। इस बार नींबू का 380 से 400 रुपए किलो तक पहुंच गया हैं। इसके पीछे की वजह नींबू की फसल खराब होना, पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ना बताया जा रहा हैं। वही बात सब्जियों की करें तो मार्केट में 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक सब्जियों के भाव पहुंच चुके हैं। फ्रूट के दाम भी तेजी हैं। आमजन फल-सब्जी के बढ़े दामों से खासे परेशान हैं।
घर तक आते-आते दुगुने हो रहे दाम
पाली की सब्जी मंडी में मंगलवार को नींबू 200 रुपए किलो मिल रहा हैं। यही नींबू मंडी से बाहर निकलते ही 380-400 रुपए किलो के भाव बिक रहा हैं। कुछ ऐसे ही हालत सब्जियों के हैं। मंडी में जो सब्जी 30-35 रुपए किलो मिल रही हैं वह मोहल्लों तक पहुंचते-पहुंचते 70-80 रुपए किलो तक पहुंच रही हैं।
कैसे खाए इतनी महंगी सब्जी
सूरजपोल रहने वाली मनजीर कौर ने बताया कि 70 से 100 रुपए किलो तक सब्जियों के भाव पहुंच चुके हैं। ऐसे में क्या करें। बढ़े दामों से काफी परेशान हैं लेकिन फिलहाल राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
फसल खराब होने से बढ़े भाव
सब्जी व्यापारी कानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पाली जिले में नींबू की पैदावार कम होती हैं। मंडी में नींबू की ज्यादातर आवक गुजरात से होती हैं। लेकिन इस बार फसल खराब होने, पानी की कमी के चलते नींबू का उत्पादन कम हो रहा हैं। इसलिए भाव बढ़े हुए हैं। पानी की कमी, पैदावार कम होने से सब्जियों के दाम भी तेजी में हैं।

Facebook Conversations