गृह नगर के लोगों में खासा आक्रोश, हिंदू संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग इंदौर में स्टूडेंट को पीटने का मामला
त्वरित खबरे :

13 जुलाई 2022

Image

अलीराजपुर. आदिवासी छात्र के साथ इंदौर में हुई घटना को लेकर अलीराजपुर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी को लेकर आज पीड़ित के गृह नगर जोबट में भी हिन्दू युवा जन जाति संगठन के बैनर तले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम का ज्ञापन जोबट SDM देवकीनंद सिंह को सौप कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई.

आपको बता दे कि इंदौर के तेजाजी नगर में जोबट के ग्राम बिलासा का युवक इंदौर में आरोपी के मकान में किराये से रहकर पढ़ाई करता था जिस पर आरोपियों ने चोरी का इल्जाम लगाकर उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की थी, जिसके बाद पीड़ित के परिवार सहित समाज जनों द्वारा जिले कि कई स्थानों पर ज्ञापन देख कर आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वही कड़ी कार्रवाई ना होने पर विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations