ग्राम पंचायत सचिव पद पर उमेश को मिली अनुकंपा नियुक्ति...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बेमेतरा - उमेश कुमार सिन्हा, को अनुकम्पा नियुक्ति मिल गयी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विगत 18 अक्टूबर को नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये। उमेश कुमार सिन्हा, के पिता स्व.सुरेश राम सिन्हा ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत माटरा, जनपद पंचायत साजा का दिनांक 25.07.2023 को आकस्मिक निधन हो गया था। शासन के नियमानुसार उमेश कुमार सिन्हा, को अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी है। उनकी पद स्थापना जनपद पंचायत साजा में की गयी है।’पिछले महीने 18 सितंबर को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रदीप निषाद को भी उनके पिता के आकस्मिक निधन के बाद ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा था। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जारी संदेश में  उमेश को बधाई देते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने की शुभकामना दी। वही सीईओ जिला पंचायत ने भी अपनी शुभकामना दी।कलेक्टर शर्मा बैठकों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को भी प्राथमिकता देते हुए निपटाने की बात बोलते है। इसके अलावा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में ज्यादा से ज्यादा संवेदनशीलता बरतने और त्वरित निपटाने के निर्देश देते है। संबंधित अधिकारी सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण कर रहे है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations