मोहला 07 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत नागरिकों की मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मोहला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशवरी देवांगन ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहला के सभी वार्डों में लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को मतदान का महत्व बताया जा रहा है। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डो में महिला समूह के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता के जरिये लोकतंत्र के महापर्व में देश की मजबूती के लिए एक एक वोट के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है।


Facebook Conversations