दुर्ग/त्वरित ख़बरें/ हनोदा/ जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर दूर ग्राम हनोदा के ग्रामीण आज भी शासन द्वारा चलाए जा रहे अनेकों योजनाओं से वंचित नजर आ रहे हैं। गांव के गलियों में न तो सीसी मार्ग बन पाया है और न ही निस्तारी के लिए नाली का निर्माण हुआ है। घरों से निकलने वाला निस्तारी का पानी गलियों में बहता है। कच्ची सड़क होने से गांव में बारिश के समय पानी जगह-जगह गड्डो में भर जाता है | ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक सुध लेने वाला कोई नहीं है।
सरपंच तेजराम चंदेल द्वारा ने बताया कि यहां मार्ग में सीसीकरण नहीं होने से बरसात के चलते हमेशा दलदल की स्थिति बनी रहती है। जिसमें लोग फिसलन होकर गिरते रहते हैं। नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाला निस्तारी का पानी गलियों में बहता है। जिससे हर समय कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। एक ओर जहां शासन प्रसाशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव की गलियों में साफ-सफाई की जा रही है और एक ओर ग्राम हनोदा की मुख्य गलियों में गंदगी पसरी हुई है। इन्ही समस्याओं के निवारण हेतु कल ग्राम पंचायत हनोदा में जन समस्या निवारण का शिविर रखा गया है।

Facebook Conversations