राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छुरिया विकासखंड के ग्राम पाटेकोहरा व महाराजपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने यहां कुकुट सेड का भूमि पूजन एवं कचरा सेड का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला महामंत्री चुम्मन साहू सहित सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संबोधन सुना। यहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष प्रदेश की खुशहाली के लिए समर्पित विचारधारा, नीतियों और संकल्प की सफलता के वर्ष हैं।
यहां ग्रामीणों के साथ जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संबोधन भी सुना।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बसंती दुर्योधन साहू,संतोष सिन्हा,फगुआ राम ठाकुर
एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।

Facebook Conversations