भाजपा युवा मोर्चा राजनांदगांव के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कसेर ने कहा कि चार साल मे छत्तीसगढ़ अपराध का गढ बन चुका है हत्या लुट डैकैटी मे काफी वृद्धि हुई है,प्रदेश मे खुलेआम अवैध जुआ सट्टा शराब का करोबार चरम सीमा मे है, आज कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आज पूरा छत्तीसगढ़ आक्रोश में है, जिस तरह से गंगा जल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को लुभावने घोषणा पत्र का झांसा दिखाकर उनसे वादा किया था , इसमे पूरी तरह से भूपेश सरकार पिछले चार साल मे हर मोर्चे पर विफल रही..झुठे वादों से सबको ठगने वाली सरकार छत्तीसगढ़ की धोखेबाज भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता 2023 चुनाव मे छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेकेगी..भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कसेर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता से गंगाजल हाथ मे लेकर झुठे वादे करने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरी तरह से विफलताओं से भरा हुआ , छत्तीसगढ़ मे कोरोना का दुसरी लहर मे हमने देखा कि आस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी लोग बिस्तर के लिए आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, लोगो का रोजगार पूरी तरह से बंद था लेकिन भूपेश बघेल की सरकार गरीब व मध्यम परिवार को कोई राहत नही दी उल्टा शराब की होम डिलीवरी चालू कर दी,युवाओ से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसी को बेरोजगारी भत्ता नही मिला है.डा.रमन सिंह जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ मे प्रधानमंत्री आवास योजना काफी तेज गति से चल रहा था, गरीबों का पक्का आवास सपना सच हो रहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास पर रोक लगा दी है.भूपेश सरकार ने गरीबो को जमीन का पट्टा देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसको पट्टा मिला है उसका अता पता तक नहीं है, हां अगर सरकार की चार साल मे कोई उपलब्धि है तो लॉक डाउन के समय लोगों के घरों तक शराब पहुंचाने का काम यह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने की है, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का चार साल पूरी तरह से विफलता से भरा हुआ है..
त्वरित ख़बरें/रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों चीफ राजनांदगांव

Facebook Conversations