गंभीर रूप से घायल, तेंदुए ने 7 साल के बच्चे पर किया हमला,
त्वरित खबरे :

1/अगस्त/2022

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक तेंदुए ने सात साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घसीट कर जंगल में ले जाने की कोशिश की. लेकिन बच्चे की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े.

शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला. लड़के की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के जुझाइला गांव की है.

वन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं. इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है.

वन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं. इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations