घर में  मिली महिला रेल कर्मचारी की लाश ...
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

बिलासपुर  -  घर में महिला रेल कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पूरा मामला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल का है. कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी (Vineeta Sahni) का घर बिलासपुर के तोरवा थानाक्षेत्र में है. जानकारी के मुताबिक मृतिका का पति जीम चलाता है और जब महिला ने सुसाइड किया तो घर में केवल उनकी 8 वर्षीय बेटी थी. बेटी ने ही अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और फिर घटना की जानकारी मिली ,

Image

सूत्रों के मुताबिक मृतिका अक्सर पुलिस के पास अपने घरेलू विवाद को लेकर जाती थी और बाद में उनका समझौता हो जाता था. हालांकि पुलिस ने आज मृतिका का पीएम किया है, जिसके बाद ही संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझेगी. रेलवे के जानकार बताते है कि मृतिका के पति का नाम ओब्राहम हेल है और वे हेमूनगर में जिम चलाते हैं   . 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations