घर-घर पहुंच हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बना रहे कर्मचारी:
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग। 28 नवंबर/नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन घर-घर पहुंचकर छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। छूटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लगातार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं, उनका कार्ड घर पहुंचकर बनाया जा रहा है। इसके लिए टीम लगातार मेहनत कर घर-घर पहुंच रही है। 

कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर में छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए हैं। कर्मचारियों को अभियान का प्रशिक्षण भी दिया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations