गगनचंद्र पंड्या ने 75 वर्ष की उम्र में लिखी किताब
त्वरित खबरें/ निशा छ. ग. ब्यूरो प्रमुख त्वरित खबरें अखबार

बालोद : दल्लीराजहरा में बंगाली समाज ने विवेकानंद हॉल में रविन्द्र ग्रंथागार का इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक बंग समाज के वरिष्ठ संरक्षक गगनचंद्र पंड्या हैं। पिछले 10 महीने में समझने व पूरे इतिहास को खोजने में अथक प्रयास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे। विशेष अतिथि मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, डॉ शैबाल जाना, महाप्रबंधक माइंस आरसी बेहरा, अध्यक्ष एसकेएमएस राजेन्द्र बेहरा, अध्यक्ष सीटू ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व आचार्य महिलांगे थे। गगनचंद्र पड़या ने कहा कि इस लेख को लिखने की प्रेरणा टीके राय व सच्चिदानंद सरकार के एक पत्र जो कि 55-56 वर्ष पूर्व एक पाण्डुलिपि के मिलने व उसके अध्ययन के बाद यह कदम उठाया। समाज के पूर्व अध्यक्ष व ईडी माइंस तपन सूत्रधान, पूर्व उपाध्यक्ष एनके मंडल व वर्तमान अध्यक्ष सुकांतों मंडल. शहर की प्रसिद्ध लेखिका व साहित्यकार शिरोमणी माथुर के मार्गदर्शन में पुरोबी वर्मा, राजेन्द्र बेहरा, गौतम बेरा के सहयोग से इस लेख को 10 माह में पूरा किया। मैनें इस बढ़ती उम्र 75वें वर्ष को देखते हुए भी हार नहीं मानी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations