14 अक्टुबर 2022
भारत कि वित्त मंत्री ने गुरुवार को कहा अपनी 5G टेक्नोलॉजी की एक्सपर्टीज को देश दुनिया के अन्य देशों के साथ शेयर करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा की 5G के लिए कुछ क्रिटिकल पार्ट साउथ कोरिया जैसे देशों से जरूर लिए हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वेदेशी है. ये इंपोर्टेड नहीं है. ये हमारा अपना प्रोडक्ट है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 5G सर्विस को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया था. 2024 के अंत तक देश के अधिकांश लोग इस टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में सक्षम होंगे.
5G पर भारत की उपलब्धि पर हमें बेहद गर्व है. जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (SAIS) में छात्रों के साथ बातचीत में वित्त मंत्री ने ये बयान दिया. वित्त मंत्री इस वक्त वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंट की मीटिंग में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन DC में है.
भारत में फिलहाल एयरटेल 8 शहरों और रिलायंस जियो 4 शहरों में 5G सर्विस दे रही हैं. 8 शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी है. जियो ने जिन 4 शहरों में बीटा ट्रायल शुरू किए हैं, उनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी है. जियो ने दिसंबर 2023 तो एयरटेल ने मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस का वादा किया है.

Facebook Conversations