एकलव्य में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 23 अप्रैल को :
त्वरित खबरे :

 14 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार 23 अप्रैल 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजनांदगांव जिले के 3 एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के 8 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में राजनांदगांव जिले से 1 हजार विद्यार्थी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 2 हजार 194 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिन विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा के लिए चयन हुआ है, वे एकलव्य विद्यालय के वेबसाईट https:/eklavya.cg.nic.in  के माध्यम से आवेदन क्रमांक एवं मोबाईल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का फार्म निरस्त किया गया है। वे अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाईल नंबर की सहायता से फार्म निरस्त होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। पात्र विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र अम्बागढ़ चौकी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोहला एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मोहला तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय पेन्ड्री राजनांदगांव एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव से प्राप्त कर सकते हंै।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations