19 अप्रैल 2023
दुर्ग / भारत सरकार, वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग आयकर अधिकारी (टी.डी.एस.) द्वारा आयकर ( टी.डी.एस.) की कार्यशाला आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत वेतन एवं अन्य प्रकार के देयकों को समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को माह अप्रैल 2023 का वेतन देयक पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में प्रस्तुत किया जाना है। इस संबंध में जिला पंचायत सभागार दुर्ग में 20 अप्रैल 2023 को कार्यशाला का आयोजन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने संबंधित लिपिक के साथ उपस्थित होंगे।
प्रथम पालीदृ समय प्रातः 11 से 1.30 बजे स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को छोड़कर अन्य समस्त विभागों से संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल होंगे।
द्वितीय पालीदृ अपरान्ह 2 से 5 बजे से स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल होंगे।

Facebook Conversations