एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता एवं प्रेरणा शिविर 2 मार्च को :
त्वरित खबरे :

 02 मार्च 2023।

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता एवं प्रेरणा शिविर 2 मार्च को सुबह 11.30 बजे जनपद सभाकक्ष भवन राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। शिविर में शासकीय योजनाओं एवं उद्योग स्थापना के संबंध में जानकारी दी जाएगी। शिविर में हितग्राहियों को मार्गदर्शन के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं लीड बैंक आफिसर, बैंकर्स राजनांदगांव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु शिविर में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations