दुर्ग :- दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर निगम द्वारा एक दिवसीय पट्टा से संबंधित शिविर का आयोजित किया था। जिसमे शहर के चार जोन में शिविर लगाया गया था।शिविर में पट्टे हेतु 1429 आवेदन प्राप्त हुए स्थल सामुदायिक भवन मुक्तिधाम वार्ड कं० 04, मानस वाटिका शक्तिनगर वार्ड कं० 18, सामुदायिक भवन सूर्योदय नगर (कुष्ट आश्रम) वार्ड कं० 39, बोरसी जोन कार्यालय वार्ड कं० 50, में आयोजित किया गया हैं।जोन 1 में पट्टे के 154 आवेदन,जोन ( 2 ) में 600 आवेदन,जोन 3 में 163 आवेदन एवं जोन 4 में 512 आवेदन प्राप्त हुए।पट्टे के कुल 1429 आवेदन प्राप्त हुए
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

Facebook Conversations