दुर्ग तहसीलदार ने किया नियमों को दरकिनार कर अवैध प्लाटिंग का प्रमाणीकरण, दिखाई वफादारी बफना अर्थमूवर्स डाय० संजय बाफना, के प्रति...
त्वरित खबरे -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग  -  निगम आयुक्त के नोटिस जारी होते दुर्ग तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग को वैध बनाने प्रमाणीकरण कर वफादारी दिखाई बफना अर्थमूवर्स डाय० संजय बाफना, मालवीय नगर, दुर्ग| दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल को बफना अर्थमूवर्स डाय० संजय बाफना, मालवीय नगर, दुर्ग के द्वारा अवैध प्लाटिंग किए जाने की सूचना मिलने के बाद दिनांक 22/11/24 को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी के साथ जवाब मांगा था| इसके बाद बफना अर्थमूवर्स डाय० संजय बाफना, मालवीय नगर, दुर्ग  हरकत आ गए और अवैध रूप से किए गए  प्लाटिंग को वैध  दुर्ग तहसीलदार के द्वारा 21/11/24 को प्रमाणीकरण किए जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर 26/11/24 को प्रमाणीकरण कर दिया।इसमें न ही दावा आपत्ति के समय सीमा का इंतजार किया गया।तहसीलदार न्यायलय के यहां प्रकरण की सुनवाई तिथि 16 12.2024 थी| लेकिन तिथि के पूर्वाहित अवैध प्लाटिंग का प्रमाणीकरण कर दिया गया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations