दुर्ग में मवेशियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटना ग्रस्त : 17 गायों की मौत
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कमर निषाद

दुर्ग  :- दुर्ग  से नागपुर की तरफ जा रहे मवेशी तस्करों का ट्रक नंदनी खुदनी के पास एक घर में जा घुसा। दुर्घटना के बाद ट्रक में सवार चार लोग वहां से भाग गए। जब लोगों ने देखा ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी लोड हैं और उसमें से कई की मौत हो गई, तो उन्होंने नंदिनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मामला मंगलवार और बुधवार की देर रात 1-2 बजे के बीच की है। ग्राम नंदिनी खुदनी वार्ड 18 निवासी पंकज पटेल ने नंदिनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है कि रात में वो घर के अंदर परिवार के साथ सोया हुआ था। अचानक किसी चीज के टरकाने की आवाज आई। उसने देखा कि ट्रक MH 27 BX 3438 उनके ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसा। ट्रक में 4 लोग सवार थे, जो वहां से भाग रहे थे।

बड़े पैमाने पर हो रही है गौ तस्करी

नंदिनी खुदनी गांव के पूर्व सरपंच घनश्याम यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मवेशी की तस्करी होती है। यहां से अक्सर ट्रक में भरकर मवेशी को नागपुर स्थित स्लाटर हाउस ले जाया जाता है। वहां उनको काटकर उनका मांस विदेशो को भेजा जाता है।

इससे पहले भी इसी तरह मवेशियों से भरा ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पुलिस और जिला प्रशासन से तस्करी की शिकायत कई बार की गई, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations