दुर्ग में लिव-इन पार्टनर के घर युवती की संदिग्ध मौत, CISF जवान से पूछताछ
त्वरित खबरें: अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग; में महाराष्ट्र की एक युवती की अपने लिव-इन पार्टनर के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती अपने परिवार से झूठ बोलकर दुर्ग आई थी और यहां एक CISF जवान के साथ रह रही थी। मौत के बाद CISF जवान युवती के शव को गोद में लेकर काफी देर तक बैठा रहा।

जानकारी के मुताबिक, युवती ने परिवार को दुर्ग में कोचिंग करने की बात बताई थी। बताया जा रहा है कि वह परिवार को कोचिंग से जुड़ी तस्वीरें भी भेजती थी। बाद में सामने आया कि वह लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा युवती के मोबाइल फोन, चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। मामले में पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations