भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जमराव एनीकट में एक साथ दो घरों के चिराग बुझ गए...
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के जमराव गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। रायपुर से पिकनिक मनाने आए छह दोस्तों में से दो किशोर खारून नदी में बह गए।
तेज बहाव ने छीन ली दो जिंदगियां
रायपुर के आमापारा इलाके से आए छह किशोर जमराव एनीकट में घूमने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद शाम करीब 4 बजे, यशवंत हरपाल (16) और आशीष साहू (16) नहाने के लिए पानी में उतरे। लेकिन खारून नदी का तेज बहाव दोनों को बहा ले गया। चीख-पुकार के बीच बचा एक को भी नहीं पाए
साथ आए बाकी दोस्तों ने शोर मचाया, तो गांव के लोग मदद को दौड़े। यशवंत को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
लापता किशोर की तलाश में जुटी SDRF
घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। लापता किशोर आशीष की तलाश रात में अंधेरा होने के कारण रोकनी पड़ी।

Facebook Conversations