दुर्ग में भीषण आग का कहर: अछोटी गांव में धधका इलाका, 4.30 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग ,जिले के अछोटी गांव में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में उसने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक मोर्चा संभाले रखा। करीब 4 घंटे 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद मौके पर धुएं का गुबार छा गया था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से किसी तरह की जनहानि की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations