दुर्ग | थाना पुलगांव पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कमीशन पर फर्म का माल बेचकर बिक्री की रकम हड़प ली थी।
मामले में प्रार्थी दिव्यांश कुकरेजा निवासी दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म शिवम शुभ शॉप एवं केमिकल वर्क्स, चंदखुरी में आरोपी आकाश शुक्ला कमीशन पर काम करता था।
धोखाधड़ी कैसे की
आरोपी फर्म का वॉशिंग पाउडर और साबुन विभिन्न व्यापारियों को सप्लाई करता था, लेकिन ग्राहकों से मिली बिक्री की राशि फर्म में जमा करने के बजाय खुद रख लेता था।
122 बोरी माल भी किया गबन
28 अप्रैल 2026 को अग्रवाल किराना स्टोर लवन के नाम से भेजी गई 122 बोरी वॉशिंग पाउडर को आरोपी ने दूसरी जगह खाली करवा कर उसकी रकम भी खुद वसूल ली।
कुल गबन
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 3,70,049 रुपये की राशि का गबन किया है।
शिकायत की जांच के बाद थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 783/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आकाश शुक्ला (34 वर्ष) निवासी सत्यम विहार कॉलोनी चंगोराभाठा रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि गुरविंदर सिंह संधू, सउनि बाबूलाल साहू और स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Facebook Conversations