दुर्ग जेवरा में  निकली कलश यात्रा और हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोटिंग

दुर्ग हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत के साथ जेवरा-सिरसा के साजा राउत देवालय परिसर में कलश यात्रा निकाली गई। लगातार तीसरे वर्ष हिन्दू नव वर्ष मनाया गया। 18 गांव के युवा, महिलाएं और ग्रामीण साजा राउत देवालय में जुटे। कलश यात्रा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। 500 से ज्यादा महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान राम दरबार में अनेक प्रकार की झांकियां भी निकाली गईं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने आयोजित सभा में कहा कि भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है, जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations